VIDEO: मुंबई में रामभक्तों ने बना दिया अयोध्या जैसा राम मंदिर, वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद आज रामलला की प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि मुंबई के ओशिवारा में भी अयोध्या जैसा हुबहू राम मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर में भी भगवान श्रीराम को विराजमान किया जाएगा। हाल ही में इसके निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राम मंदिर की हुबहू प्रतिकृति

ओशिवारा में मंदिर के निर्माण का काम काफी वक्त से चल रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “जोगेश्वरी पश्चिम में ओशिवारा मेट्रो स्टेशन के पास, म्हाडा ग्राउंड में निर्माणाधीन अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति”। 22 सेकेंड के इस क्लिप में मंदिर की झलक और नारियल फोड़कर निर्माण का शुभारंभ करते हुए देखा जा सकता है।

मुंबई में ही रामलला के दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मंदिर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे ने करवाया है। इसमें अयोध्या राम मंदिर की मिट्टी और सरयू का जल भी लाया गया है। राम मंदिर को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह और जोश है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर वह अयोध्या नहीं जा सकेंगे, तो यहां आकर रामलला के दर्शन कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds