लॉगिन

VIDEO : हिरण का गला दबोचा और आसमान में लेकर उड़ गया बाज, ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

Viral January 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : हिरण का गला दबोचा और आसमान में लेकर उड़ गया बाज, ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

VIDEO : हिरण का गला दबोचा और आसमान में लेकर उड़ गया बाज, ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

गोल्डन ईगल पक्षी सबसे धारदार तरीके से खासकर पहाड़ी इलाकों में शिकार करने के लिए जाना जाता है। ईगल सुक्ष्म तरीके और पैनी निगाहों के साथ हवा में भी शिकार कर लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे प्रकृति का सबसे शानदार नजारा भी कहा जा सकता है। गोल्डन ईगल के शिकार करने का ऐसा दृश्य शायद आपने नहीं देखा होगा।

गोल्डन ईगल अक्सर पहाड़ों में पाए जाते हैं और वो बेहद ताकतवर होते हैं। वो दूर से शिकार को भांपते हैं और पल भर में उसका काम तमाम कर देते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि गोल्डन ईगल ने हिरण को दबोच रखा है और आसमान में हिरण नजर आ रहा है। वीडियो में चारों तरफ सिर्फ पहाड़ नजर आ रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज दो दिनों में 88 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर कॉमेंट भी खूब कर रहे हैं। इस वीडियो को X के @BiffDon पर शेयर किया गया है। एक यूजर ने कॉमेंट किया है- हिरण के शरीर के साथ हाइब्रीड ईगल नजर आ रहा है।

ईगल है किंग

एक और यूजर ने लिखा है- शायद ईगल जितना मैंने सोचा उससे भी बड़ा होगा, ये तो हमें भी लेकर उड़ सकता है। एक और यूजर ने लिखा है- कई बार प्रकृति डरावनी होती है। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- ऐसे नजारे हर दिन नहीं दिखते हैं। दूयरे यूजर ने लिखा है- ईगल किसी किंग से कम नहीं होता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds