VIDEO : राहुल गांधी बोले- ‘खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे नफरत करते हैं’, सदन में बैठे पीएम मोदी ने तत्काल दिया जवाब

नई दिल्ली : लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर भारी बवाल मच गया है। इस दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टोकना पड़ा। यह नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी का पहला भाषण था।
अपने संबोधन की शुरुआत में राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई। स्पीकर ओम बिरला ने नियमों के तहत इस पर आपत्ति ली। हालांकि, बाद में अनुमति दे दी। राहुल गांधी ने शिवजी के गले में लिपटे सांपों, डमरू और हाथ की मुद्रा की व्याख्या करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की।
#WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हमले के बाद पीएम मोदी ने दिया जवाब, "पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना ये बहुत गंभीर विषय है।" pic.twitter.com/1DnCpVkFVk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2024
राहुल गांधी ने इस्लाम, सिख, जैन, ईसाई और बौद्ध धर्म के संबंध में भी अभयमुद्रा (हाथ के निशान) की व्यख्या की।आगे बोले – सभी धर्मों में शांति और अहिंसा का संदेश किया गया, लेकिन खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे नफरत करते हैं।
#WATCH | Leader of Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "There has been a systematic and a full-scale assault on the idea of India, the Constitution and on the people who resisted the attack on Constitution. Many of us were personally attacked. Some of the leaders are… pic.twitter.com/bnLDC3L9sy
— ANI (@ANI) July 1, 2024
राहुल गांधी के इस बयान पर सत्ता पक्ष भड़क गया। यहां तक कि सदन में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि यह गंभीर मामला है।वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान को हिंदू समाज का अपमान बताया और कहा कि उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।
राहुल गांधी ने फिर लगाया माइक बंद होने करने का आरोप
भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने राहुल गांधी को समझाया और बोलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। राहुल गांधी ने आगे कहा, अयोध्या की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया। इसके बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनका माइक बंद किया जा रहा है। इस पर स्पीकर ने फिर टोका।