VIDEO : ‘न्याय यात्रा या अपने लिए ज्ञान यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कसा तंज

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी को तय करना है कि उन्हें न्याय यात्रा लेकर आगे बढ़ना चाहिए या फिर ज्ञान यात्रा लेकर आगे बढ़े।

यह 21वीं सदी का भारत’

गिरिराज सिंह ने कहा, “यह 21वीं सदी का भारत है, जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो पूरे विश्व में भारत के सनातन धर्म के वैभव और विकास का डंका बजा रहे हैं। अब राहुल गांधी को 14 जनवरी को ‘न्याय यात्रा’ लेकर आगे बढ़ना चाहिए या ‘ज्ञान यात्रा’ निकाल रहे हैं, ये उनको तय करना है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी में एक सनातन मंदिर को लोगों के लिए स्थापित कर रहे हैं, जो सबसे बड़ी बात है। नरेंद्र मोदी आज स्वामी विवेकानंद के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।”

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा का होगा शुभारंभ

देश में कांग्रेस की पकड़ को एक बार फिर मजबूत करने के लिए राहुल गांधी फिर से एक पदयात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। कांग्रेस ने इसे ‘भारत न्याय यात्रा’ का नाम दिया है। इस पदयात्रा का शुभारंभ 14 जनवरी को किया जाएगा। पूरब से पश्चिम तक 67 दिनों की यह यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होते हुए 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

भाजपा ने पदयात्रा को बताया ढोंग

हालांकि, भाजपा ने इस पदयात्रा को दिखावा करार दिया है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग अन्याय के लिए जाने जाते हैं, वे न्याय का ‘ढोंग’ कर रहे हैं। दरअसल, स्मृति ने एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ निकाले जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, “जो अन्याय के लिए जाने जाते हैं, वे न्याय का ढोंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds