VIDEO : शाजापुर में मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को राहुल गांधी ने बांटी टाफ‍ियां, भाजपाइयों ने भेंट किए आलू

शाजापुर, उज्‍जैन। राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सारंगपुर के बाद आज शाजापुर शहर में प्रवेश किया। शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी।

इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान दिलचस्‍प वाकया पेश आया। इस दौरान कुछ लोगों ने जब मोदी-मोदी के नारे लगाए तो राहुल गांधी उन लोगों से मिले और टाफ‍ियां भेंट की। कुछ भाइपाइयों ने राहुल गांधी को आलू भेंट कर दिए।

युवाओं से संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई। अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी?

शाजापुर जिले के यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह पांसे ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सुबह 10 बजे शाजापुर जिले में प्रवेश किया। शहर में कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये हैं।

शाजापुर से उज्‍जैन जाएगी यात्रा

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया राहुल की न्याय यात्रा शाजापुर से उज्जैन जाएगी। शाजापुर जिले में उनकी यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पांच मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी, इसे लेकर जिला कांग्रेस द्वारा तैयारी की गई है।

आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया

राहुल की सुरक्षा में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा एसपीजी भी सुरक्षा में रहेगी। बता दें कि शाजापुर जिले में न्याय यात्रा लगभग 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds