VIDEO : बाल-बाल बचे पंजाब सीएम भगवंत मान, जालंधर में नदी पार करते समय डगमगाई नाव

नई दिल्ली: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ताजा खबर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से है। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में अब राहत है। वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ का मलबा मार्ग पर गिरने के बाद यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।

बाल-बाल बचे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी नाव बीच नदी में डगमगाने लगी। भगवंत मान बाढ़ का जायजा लेने जालंधर गए थे। उसी दौरान नाव में सवाल होकर नदी पार करने लगे। जैसे ही नाव आगे बढ़ी, डोलने लगी। बैठे लोगों को संतुलन बिगड़ने लगा। देखिए वीडियो

दिल्ली में कम नहीं हुईं मुश्किलें

दिल्ली में यमुना का पानी कुछ हम हुआ है, लेकिन निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds