VIDEO : प्रतापगढ़ कांड: पीड़िता के पिता ने कहा, ‘बेटी का सब कुछ बर्बाद करके घर छोड़ गए’

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अपनी ही पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में चर्चा हो रही है। पुलिस ने मामले में सात अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। पति मुख्य आरोपी है, जिसका नाम काना मीणा है।

पीड़िता के पिता ने शनिवार को कहा कि आरोपियों ने बेटी की मर्यादा लूट ली। घटना परसों हुई थी। आरोपियों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। उसे पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में 4-5 लोग आए और घर पर छोड़ कर चले गए। उनमें उसका पति भी शामिल था।यह घटना कथित तौर पर सोमवार को हुई। महिला की पिछले साल ही शादी हुई थी। अब ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि शादी से पहले महिला का किसी के साथ अफेयर था और अब उसने अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश की।

रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पति व अन्य ससुराल वालों ने महिला की पिटाई की। फिर उसके कपड़े फाड़ दिए। पूरी तरह से नग्न स्थिति में महिला को गांव में घुमाया गया। इसका वीडियो भी बनाया।पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकत), 354 (महिलाओं पर हमला), 365 (अपहरण) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बांसवाड़ा के आईजी एस परिमाला ने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के पीछा करने पर भागने की कोशिश में आरोपी घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। एफआईआर में कुल 10 आरोपियों के नाम हैं, हम इसमें शामिल बाकी लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button