Video : हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मिले नेपाली प्रधानमंत्री, रिश्तों में दिखी गर्मजोशी

नई दिल्ली : चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल प्रचंड ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दोनों नेता बहुत गर्मजोशी से मिले। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले नेपाली पीएम महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर भी गए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://twitter.com/i/status/1664146329277452288

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दोस्ती और सहयोग के गठबंधन को गहरा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड से हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को लेकर मुलाकात की।

बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। एक बार फिर से नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पुष्प कमल दहल की यह पहली भारत यात्रा है।

इंदौर का दौरा भी करेंगे प्रचंड

भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगे। नेपाली प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के शहर इंदौर भी जाएंगे, जहां वह स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी  लेंगे।

नेपाल के पीएम और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयनगर-जनकपुर रेल लिंक का उद्घाटन भी करेंगे। इस रेल लिंक को बिजलपुरा तक बढ़ाया गया है। नेपाल की तरफ से भारत के कई शहरों को हवाई रूट से जोड़ने की मांग की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds