VIDEO : खटारा प्लेन को बना दिया ‘लग्जीरियस कोठी’, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, बोले- बस एक चीज से परेशान हूं

हर इंसान जिंदगी में कम से कम एक बार प्लेन में यात्रा करना चाहता है, लेकिन कुछ लोग प्लेन के अंदर घर बसाने का सपना देखने लगते हैं। अगर आपको हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा है, तो आज हम आपको एक ऐसे शख्स ने मिलवाना चाहते हैं जिसने हवाई जहाज को एक विला में बदल लिया है। इस लग्जरी विला का वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

क्या कुछ है इस प्लेन के अंदर

इस वायरल क्लिप में ‘फेलिक्स’ नामक शख्स ‘बोइंग 737’ के अंदर बने विला की खासियत बता रहा है। शख्स बताता है कि प्लेन के अंदर लिविंग रूम, बेडरूम, बाथरूम और किचन की जगह है। इसके अलावा प्लेन के दाएं विंग को डेक में बदल दिया है और वहां एक पूल भी है। विमान की खिड़कियों से विशाल समुद्र नजर आता है। सुरक्षा के लिए विमान के विंग्स पर कांच की रेलिंग्स लगी है। विमान के गेट तक पहुंचने के लिए शख्स ने सीढ़ियां लगाई हैं।

पैसा हो तो आदमी क्या नहीं कर सकता…

एक्स पर पोस्ट होते ही ये क्लिप लोगों को पसंद आने लगा। इसे अभी तक 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सात हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- कल्पना और लग्जरी का मिश्रण हमेशा कभी न भुलाई जानें वाली यादें बनाता है, है ना?

दूसरे यूजर ने कमेंट किया- पैसा हो तो आदमी क्या नहीं कर सकता है। तीसरे ने लिखा- जब कल्पना हुनर से मिलती है, तो नतीजा ये होता है। चौथे ने कहा- इस विशाल विमान को चट्टान पर कैसे रखा गया होगा। सटीक वेल्डिंग और इंजीनियरियंग का शानदार नमूना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button