VIDEO : ‘मैं हिमंता जी की इस बात से सहमत हूं…’, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में असम के सीएम की पीएम मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की तारीफ की।
PM मोदी ने की असम के CM की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि मैं हिमंता बिस्वा सरमा की बात से सहमत हूं। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि पूर्वी उत्तर भारत में इतना बड़ा प्रयास किया जा सकता है। पूर्वोत्तर राज्य दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बन जाएगा और यह सबसे प्रभावशाली क्षेत्र बनने वाला है।
हिमंत जी की बात से सहमत हूँ। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि पूर्वी उत्तर भारत में इतना बड़ा प्रयास किया जा सकता है।
North East will become a gateway to South East Asia and will become the most influential region.
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी pic.twitter.com/h8cRhthWFO
— Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) March 13, 2024
पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और असम के लिए 1.25 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है आज हम इतिहास रच रहे हैं और उज्जवल भविष्य की तरफ बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं। आज सेमीकंडक्टर उत्पादन से जुड़े करीब सवा लाख करोड़ रुपए के तीन परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ये भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन का एक ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगा।’
हिमंत जी की बात से सहमत हूँ। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि पूर्वी उत्तर भारत में इतना बड़ा प्रयास किया जा सकता है।
North East will become a gateway to South East Asia and will become the most influential region.
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी pic.twitter.com/h8cRhthWFO
— Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) March 13, 2024
असम के सीएम ने जताया पीएम मोदी का आभार
इससे पहले असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘असम को सेमीकंडक्टर विकास का हिस्सा बनने का विशेषाधिकार मिला है। असम की जनता पीएम मोदी को हमेशा याद रखेंगे। आपने देश के एक उपेक्षित राज्य को तकनीकी क्रांति में बदल दिया है। मैं असम के लोगों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।