VIDEO मैनपाट में भीषण आग : दर्जनभर दुकाने खाक, पास ही के जंगल तक पहुंचीं लपटें

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का शिमला कहलाने वाले पर्यटक स्थल मैनपाट में बड़ी आगजनी हुई है। इस आगजनी में दर्जनभर से ज्यादा छोटी दुकाने जलकर खाक हो गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के टाइगर प्वाइंट पर्यटन स्थल के पास बनी छोटी-छोटी दुकाने इस आगजनी की चपेट में आकर खाक हो गईं। किन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी से लाखों रूपये के नुकसान का अनुमासन है। आग इतनी तेजी से फैली कि, आस पास के जंगलों तक पहुंच गई। सुचना मिलते ही बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds