लॉगिन

VIDEO हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड की गुंडागर्दी : युवक की पिटाई कर पत्नी का चुमवाया पैर, साथियो के साथ मिलकर की मारपीट

Chhattisgarh October 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड की गुंडागर्दी : युवक की पिटाई कर पत्नी का चुमवाया पैर, साथियो के साथ मिलकर की मारपीट

VIDEO हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड की गुंडागर्दी : युवक की पिटाई कर पत्नी का चुमवाया पैर, साथियो के साथ मिलकर की मारपीट

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर गुंडागर्दी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। न्यू शांति नगर इलाके में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की हाथ में डंडा लिए युवक को पीटते और पिस्टल से धमकाते हुए नजर आ रहा है।

इस घटना में एक चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी विक्की की पत्नी भी इस गुंडागर्दी में शामिल रही। पहले उसने युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई, फिर खुद भी उसे डंडे से पीटा। बताया जा रहा है कि यह पूरा हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा, जिसके दौरान विक्की ने खुद इस वारदात का वीडियो बनवाया ताकि इलाके में अपनी दहशत फैला सके।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विक्की खोचड़ पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उस पर पुलिस थाने में कई पुराने केस दर्ज हैं। इसके बावजूद इलाके में उसकी दबंगई जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। रायपुर पुलिस ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds