VIDEO : पटना में महागठबंधन की जन विश्वास रैली, तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की पहली बड़ी रैली रविवार को पटना में हो रही है। तेजस्वी यादव की जन विश्वास रैली पटना के गांधी मैदान पहुंची है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव हिस्सा ले रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा- कुछ लोग लालच में घुटने टेक देते हैं। हमने नौकरियां दी हैं। हमने विकास किया है। आरजेडी का मतलब- राइट है, जॉब है और डेवलपमेंट है। यह बात मोदी जी को समझना होगी। केवल जुमलेबाजी से कुछ नहीं होगा।

लालू प्रसाद को सामाजिक न्याय का पहरुआ बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वाले मोदी की गारंटी का दावा करते हैं तो क्या मोदीजी को चाचा की गारंटी मिल गई है। उनका संकेत नीतीश कुमार की ओर था।

इस रैली में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर मध्य प्रदेश से पटना पहुंचे हैं। इस जनसभा के जरिए विपक्ष यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि मोदी सरकार के खिलाफ सभी एकजुट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds