Video: जर्मन सिंगर ने कैसमै ने गाया महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन, पीएम मोदी ने किया शेयर

नई दिल्ली : आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस मौके पर जर्मन सिंगर कैसमै ने महात्मा गांधी का सबसे पसंदीदा गाना गाकर शेयर किया है। इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पीएम मोदी ने किया शेयर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसे इंस्टाग्राम पर स्पिटमैन द्वारा पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “गांधी जी के विचार दुनिया भर के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं!”

एक्स पर स्पिटमैन की प्रस्तुति को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कैसमै द्वारा गाए गए ‘वैष्णव जन तो’ की इस प्रस्तुति को जरूर सुनें, जिसका मैंने हाल ही में #MannKiBaat के दौरान उल्लेख किया था। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।”

मन की बात में किया था जिक्र

अपने पिछले महीने के मन की बात रेडियो शो में भी, मोदी ने भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनके जुनून के लिए स्पिटमैन की सराहना की गई। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मोदी ने कहा, “भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत अब वैश्विक हैं। दुनिया भर में अधिक से अधिक लोग उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।” इस शो के दौरान उन्होंने स्पिटमैन द्वारा गाया गया एक भारतीय गाना भी बजाया।

स्पिटमैन ने रविवार को वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कल गांधी जयंती है और मैंने नोट्स और बोल सही बनाने के लिए गांधीजी के पसंदीदा भजन का बहुत अभ्यास किया।”

154वीं जयंती मना रहा देश

हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को महात्मा गांधी के अहिंसा और सहिष्णुता के मूल्यों का सम्मान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बता दें कि यह 154वीं गांधी जयंती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds