VIDEO: इस्राइल के हमलों के बीच पैदल ही भागने को मजबूर गाजावासी, मृतकों की संख्या 3200 के पार

येरुशलम : इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच हमास के आतंकी हमले में जहां अब तक इस्राइल के 1300 से ज्यादा की मौत हो चुकी है, वहीं इसके पलटवार में गाजा पट्टी पर 2000 के करीब लोग मारे गए हैं। इन हालात के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हैं। भारत के साथ-साथ ब्रिटेन और कुछ और पश्चिमी देशों ने विमानों के जरिए अपने लोगों को निकाला है।

एयर इंडिया की तेल अवीव तक जाने वाली उड़ानें 18 अक्तूबर तक रद्द

एयर इंडिया ने इस्राइल में जारी संकट के मद्देनजर तेल अवीव तक फ्लाइट 18 अक्तूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। इससे पहले एयरलाइन ने 14 अक्तूबर तक के लिए पहले ही अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया था। हालांकि, हमास के बढ़ते हमलों और इस्राइल के पलटवार के बीच एयर इंडिया ने फ्लाइट्स को 18 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

गाजा बॉर्डर पर पहुंची इस्राइली सेना

गाजा बॉर्डर पर सैनिकों-टैंकों के साथ भारी मात्रा में पहुंचे हथियार।

फलस्तीन से लड़ाई के बीच वतन की रक्षा को स्वदेश लौटे 600 इस्राइली पर्यटक

फलस्तीन से लड़ाई के बीच वतन की रक्षा के लिए करीब 600 इस्राइली पर्यटक हिमाचल प्रदेश से स्वदेश लौट गए। कुल्लू जिले के मनाली, पार्वती घाटी और धर्मशाला में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे ये पर्यटक इस्राइल पर हमास के हमले के बाद अपने देश और अपने परिवार वालों के प्रति चिंतित थे।

इस्राइल पर हमले में हमास का साथ देगा ये आतंकी संगठन

लेबनान के ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्ला ने शुक्रवार को कहा है कि वह इस्राइल के खिलाफ जंग में हमास के समर्थन में उतर सकता है। हिज्बुल्ला के उप-प्रमुख नसीम कासेम ने कहा है कि जब सही समय होगा, तब उनका संगठन हमास के इस्राइल के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का हिस्सा बनेगा। गौरतलब है कि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष अब आठवें दिन में पहुंच चुका है। इसमें 3200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इस्राइल के हवाई हमले में ढेर हुआ हमास की वायुसेना का प्रमुख

इस्राइली वायु सेना ने कहा है कि उसके हमले में हमास की वायु सेना का चीफ मुराद अबु मुराद मारा गया है। इस्राइल ने शुक्रवार को हमास की वायु सेना के मुख्यालय पर हवाई हमला किया, जिसमें मुराद अबु मुराद के मारे जाने की खबरें हैं। इस्राइली वायु सेना ने बयान में कहा कि बीते शनिवार को हमास के आतंकियों को निर्देश मुराद अबु मुराद की तरफ से ही दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds