लॉगिन

VIDEO : पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा “राजनीतिक पार्टियों को मेरी सलाह, दागी लोगों को जगह ना दे”

Chhattisgarh January 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा “राजनीतिक पार्टियों को मेरी सलाह, दागी लोगों को जगह ना दे”

VIDEO : पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा “राजनीतिक पार्टियों को मेरी सलाह, दागी लोगों को जगह ना दे”

रायपुर। मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में जमकर राजनीति हो रही है। इस हत्याकांड में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है। इस बीच टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता सिंहदेव ने कहा, राजनीतिक पार्टियों को मेरी सलाह है कि दागी लोगों को जगह ना दे।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds