लॉगिन

VIDEO : पहले बाहर की तरफ टर्न, फिर सीधी घुस गई गेंद… बेयरस्टो को समझ ही नहीं आया कैसे हो गए बोल्ड!

Sports January 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : पहले बाहर की तरफ टर्न, फिर सीधी घुस गई गेंद… बेयरस्टो को समझ ही नहीं आया कैसे हो गए बोल्ड!

VIDEO : पहले बाहर की तरफ टर्न, फिर सीधी घुस गई गेंद… बेयरस्टो को समझ ही नहीं आया कैसे हो गए बोल्ड!

हैदराबाद: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में बोल्ड हुए थे। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया था। अक्षर की गेंद गिरने की बाद बाहर की तरफ टर्न हुई। बेयरस्टो को कुछ समझ नहीं आया और गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। अब मैच की दूसरी पारी में भी वह बाएं हाथ के स्पिनर का ही शिकार बने। रविंद्र जडेजा ने उन्हें बोल्ड किया लेकिन यह बोल्ड पहली पारी से पूरी तरह अलग था।

जडेजा की जाल में फंसे बेयरस्टो

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच में टर्न है। बाएं हाथ के स्पिनर की गेंद गिरने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की तरफ जाती है। 28वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद गिरने के बाद तेजी से बाहर की तरफ गई। बेयरस्टो ने इसे खेलने की कोशिश की लेकिन विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

अब जडेजा ने अगली गेंद फेंकी तो बेयरस्टो को फिर से टर्न की उम्मीद थी। उन्होंने गेंद को छोड़ने का फैसला किया। लेकिन इस बार गेंद नहीं घूमी। वह सीधी रही और विकेट पर जाकर लगी। बेयरस्टो को समझ नहीं आया कि क्या हुआ लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 24 गेंद पर 10 रन बनाए।

स्पिन के खिलाफ अटैक कर रहे बल्लेबाज

इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग रवैया अपना रहे हैं। लगातार स्विप और रिवर्स स्विप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके भारतीय अटैक नहीं कर पाए रहे हैं। शुरुआती 18 ओवर में इंग्लैंड की टीम करीब 6 की रन रेट से बैटिंग कर रही थी। हालांकि लगातार विकेट गिरने से वह बैकफुट पर आ गए हैं। तीसरे दिन टी ब्रेक के समय तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 172 रन बना लिए थे। फोक्स के साथ ओली पोप क्रीज पर हैं। पोप अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। भारत के पास पहली पारी में 190 रनों की लीड थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds