VIDEO : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास विस्फोट, मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की टीम, हाथ लगा अहम सबूत

नई दिल्ली। दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार शाम चाणक्यपुरी इलाके में इजरायल दूतावास के पास धमाके की कॉल आया। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि फिलहाल घटनास्थल पर कुछ नहीं मिला है। इस धमाके को लेकर कॉल किसने किया। इसकी जांच की जा रही है।
#WATCH | Visuals from outside the Israel Embassy in Delhi
As per the Israel Embassy, around 5:10 pm there was a blast at close proximity to the embassy. pic.twitter.com/KsSot9LGgF
— ANI (@ANI) December 26, 2023
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बल स्थिति की जांच कर रहे हैं
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, कॉल शाम करीब 5.47 मिनट पर आया था। जिससे दिल्ली पुलिस के पीसीआर ट्रांसफर किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर तलाशी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम और फोरेंसिंक टीम दूतावास के नजदीक जांच कर रही है।
घटना स्थल से एक पत्र बरामद हुआ
मौके से एक लेटर बरामद हुआ है। जिसमें इजरायली राजदूत को संबोधित किया गया है। उधर इजरायली दूतावास ने शाम 5.10 मिनट के आसपास एक विस्फोट होने की पुष्टि की। वहीं, एक चश्मदीद ने कहा कि गेट के अंदर तैनात थे। एक तेज आवाज आई। इधर-उधर देखा तो कुछ नहीं दिखा। फिर हमने बाहर देखा तो पेड़ के पास धुआं उठता नजर आया।