लॉगिन

CG VIDEO : छत्तीसगढ में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन

Chhattisgarh October 30, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG VIDEO : छत्तीसगढ में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन

CG VIDEO : छत्तीसगढ में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन

अंबिकापुर : छत्तीसगढ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा घडी चौक पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया।

अम्ब्किापुर महापौर डॉ अजय तिर्की, प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस पुतलादहन कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

नयी सरकार के आने के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में चिंताजनक गिरावट आयी है। बलौदाबजार, कवर्धा, सूरजपुर और बलरामपुर की हालिया घटनाएं ऐसी घटनाएं हैं जिसमें सीधे उस व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने की है

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds