VIDEO : तमिलनाडु के मदुरै में भाजपा नेता की हत्या, टोल गेट के पास मिला कटा हुआ शरीर; जांच में जुटी पुलिस

मदुरै (तमिलनाडु)। भाजपा ओबीसी मदुरै जिला सचिव की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या के बाद, मदुरै के थेवर कुरिंजी नगर में पुलिस की जांच जारी है। भाजपा पदाधिकारी वंडियूर टोल गेट के पास कटे घावों के साथ मृत पाए गए। इस घटना में अबतक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या किसके द्वारा और क्यों की गई है। पुलिस इस घटना को लेकर पूरे इलाके में छानबीन कर रही है।
मृतक मदुरै भाजपा के ओबीसी मोर्चा के थे सचिव
पुलिस ने अपने जानकारी में बताया कि तमिलनाडु के मदुरै जिले में वंडियूर टोल गेट के पास अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के एक ओबीसी नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार को मदुरै में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मदुरै के थेवर कुरिंजी नगर निवासी शक्तिवेल (35) के रूप में हुई। वह मदुरै भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सचिव थे।
#WATCH | Tamil Nadu: Police investigation underway in Thevar Kurinji Nagar in Madurai, after BJP OBC Madurai District Secretary was killed by unknown persons.
The BJP functionary was found dead near Vandiyur toll gate with cut injuries. https://t.co/9AngeLe5Zn pic.twitter.com/qc44feavUD
— ANI (@ANI) February 15, 2024
मदुरै शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भाजपा पदाधिकारी वंडियूर टोल गेट के पास कटे हुए घावों के साथ मृत पाए गए। पुलिस ने शुरू में आकस्मिक पहलू पर जांच शुरू की, लेकिन बाद में शरीर पर एक घाव पाया गया।”