VIDEO : आरएसएस प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, ‘देश के लिए इंडिया नहीं, भारत शब्द का उपयोग शुरू करें’

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि देश के लिए इंडिया शब्द का उपयोग बंद कर दिया जाना चाहिए। इसके स्थान पर भारत शब्द का उपयोग ही किया जाना चाहिए।

हम सब लोग इंडिया शब्द का उपयोग करना छोड़ दें। और भारत शब्द का उपयोग करना प्रारंभ कर दें। कभी-कभी अंग्रेजी जानने वालों के सामने हमको बोलना पड़ता है, तो भाषा के प्रवाह में ही इंडिया आ जाता है, क्योंकि उनको समझ में आना चाहिए। कोई जरूरत नहीं है। जो विशेष स्थान होते हैं, उनका भाषांतरण नहीं किया जाता है। दुनिया में कहीं नहीं करते हैं। ऐसे हमारा भारत देश है सदियों से उसका नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds