VIDEO बलौदाबाजार उपद्रव : प्रशासन ने उपद्रव के लिए जिम्मेदारी की तय, जारी हुई नामो की सूची इन्ही से नुकसान की भरपाई करा सकता है प्रशासन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में उपद्रव करने वालों की प्रशासन ने पहचान कर ली है। प्रशासन की तरफ से उपद्रव के लिए जिम्मेदार संगठनों के पदाधिकारियों के नामों की सूची भी जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार को वहां सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ में करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, नुकसान की वसूली भी इन्हीं उपद्रवियों से की जा सकती है।

पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी थे मौजूद

प्रशासन की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि, 10 जून को छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा अमर गुफा गिरौधपुरी जैतखाम मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग एवं साथ में पूर्व में बोडसरा, कबीरधाम एवं अन्य जिलों में सतनामी समाज संबंधी विभिन्न मुद्दो को लेकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें सुरक्षा प्रबंध के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाने के सांथ मजिस्ट्रियल ड्यूटी भी आदेशित किया गया था।

ये थे प्रदर्शन के आयोजक

आयोजनकर्ता किशोर नवरंगे भीम कांतीवीर अध्यक्ष, दीपक घृतलहरे प्रगतिशील सतनामी समाज, मोहन बंजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुशील बंजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट, जितेन्द्र नौरंगे सतनाम सेवा समिती जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश खुंटे सतनामी समाज वरिष्ठ, भुनेश्वर डहरिया, दिनेश चतुर्वेदी भीम रेजिमेंट प्रदेश अध्यक्ष आदि के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के रूप में आस पास पैदल रैली कर संयुक्त जिला कार्यालय का घेराव किये जाने योजना थी, जिसमें शासन द्वारा उच्चस्तरीय न्यायिक जांच का आश्वासन दिये जाने के पश्चात भी उनके द्वारा धरना प्रदर्शन स्थगित नहीं किया गया।

ज्ञापन देने की समझाइश अनसुना कर आगे बढ़ी भीड़

छत्तीसगढ़ स्तरीय सतनामी समाज के लोग विभिन्न जिलों से आकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में करीबन 07-08 हजार की संख्या में इकट्ठा हुए। इसके बाद प्रदर्शन में सम्मिलित प्रमुख व्‍यक्तियों से गार्डन चौक में ज्ञापन देने की समझाइश दी गई, लेकिन इनके द्वारा उक्त समझाइश को अस्वीकार कर दिया गया। प्रदर्शन में आई भीड़ ने 02.45 बजे रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए आगे निकल गये, जिससे पहला बैरिकेट गार्डन चौक पास लगाया गया था।

जहां पर बैरिकेटिंग को तोड़ फोड़ कर आगे निकल गये। इसके बाद संपूर्ण रैली नेतृत्वविहीन होकर, सुनियोजित तरीके से नारेबाजी करते हुए चक्रपाणी स्कूल के पास जहां पर बड़ी बैरिकेटिंग लगाया गया था वहां पहुंचकर ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से काफी धक्का मुक्की, लाठी डण्डे से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया गया व बैरिकेट को तोड़कर पथराव करते हुये आगे बढ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds