VIDEO : बीच रास्ते में लेटकर सुस्ता रहे थे बब्बर शेर, तभी हुई दो गैंडों की एंट्री, फिर जो हुआ वह देखकर यकीन नहीं होगा

जंगल की दुनिया काफी शानदार है। यहां जानवर सिर्फ भोजन और खुद के बचाव के लिए खूंखार रूप अख्तियार करते हैं। वे बेवजह चौड़े नहीं होते और ना ही यह दिखाने में लगते हैं कि वह कितने ताकतवर हैं। इसका खूबसूरत उदाहरण इन वीडियोज में है, जिन्हें IFS अधिकारियों ने पोस्ट किया। पहला क्लिप’भारतीय वन सेवा’ (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा (@susantananda3) ने पोस्ट किया और लिखा – ना टाइगर और ना ही शेर जंगल के राजा होते हैं…। सभी खास हैं।

यह वीडियो उन्होंने एक दूसरे IFS अधिकारी (रमेश पांडे) की पोस्ट के रिप्लाई में शेयर किया। दरअसल, रमेश ने पांच सितंबर को जंगल का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हाथी के रास्ते में टाइगर बैठा था। लेकिन हाथी को करीब आता देख बाघ वहां से हट गया। उन्होंने इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा था – किंग ऑफ जंगल बनाम किंग ऑफ फॉरेस्ट। दोनों लड़ाई से बचते हैं और एक-दूसरे को जगह देते हैं।

यह वीडियो मात्र 10 सेकंड का है। इसमें दो बब्बर शेर बीच रास्ते में लेटकर सुस्ता रहे हैं। वहीं थोड़ी दूर से दो गैंडे चलते हुए आते हैं। यह देखकर शेर सतर्क हो जाते हैं। गैंड अपनी रफ्तार से चलते रहते हैं और शेर चुपचाप उनके रास्ते से हट जाते हैं।

जब हाथी के रास्ते में आ गया टाइगर

यह क्लिप 21 सेकंड का है। इसमें एक विशालकाय हाथी जंगल से गुजर रहा था। लेकिन उसके रास्ते में टाइगर बैठा था। टाइगर का मुंह दूसरी तरफ था तो उसे हाथी नजर नहीं आया। लेकिन जैसे ही उसे हाथी के आने की आहट हुई उसने पीछे मुड़कर देखा और फिर तेजी से झाड़ियों में भाग गया। हाथी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा। कुल मिलाकर दोनों ने बेवजह झगड़ा नहीं किया और ना ही एक दूसरे को ये बताने की कोशिश की कि तू जानता है मैं कौन हूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds