लॉगिन

आज रायपुर दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Chhattisgarh September 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज रायपुर दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

आज रायपुर दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आ रहे हैं. सुबह 9.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति 9.55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहीं एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, कैबिनेट मंत्री और विधायक उनका स्वागत करेंगे.10 बजे वे एयरपोर्ट से सीधे AIIMS के लिए रवाना होंगे.

AIIMS के तीसरे कन्वोकेशन में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति AIIMS रायपुर के तीसरे कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वे 10.45 से 12.35 बजे तक AIIMS में रहेंगे और छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगे. कार्यक्रम के बाद 12.35 बजे AIIMS से निकलकर 1.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 1.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक और वापसी के दौरान एंट्री एवं एग्जिट प्लान सहित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिये निर्देश दिए हैं. कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

आज ही दिल्ली लौटेंगे उपराषट्रपति

बताते चलें कन्वोकेशन के बाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक समय आरक्षित रखा गया है. इसके बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर एम्स रायपुर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 1 बजकर 15 मिनट पर स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

इधर 1 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक विदाई कार्यक्रम होगा. इसके बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. लगभग 3 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली वे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे सड़क मार्ग से उपराष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds