heml

30 नवंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुखों का कारक बताया गया है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखो की प्राप्ति होती है। वहीं, शुक्र कमजोर होने से जातक को जीवन में कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में शुक्र कन्या राशि में विराजमान हैं और जल्द ही तुला राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को प्रेम जीवन में विशेष लाभ मिलेगा। इन 2 राशियों को सच्चा प्यार मिलेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं और 30 नवंबर को देर रात 01 बजकर 40 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 05 दिसंबर को स्वाति नक्षत्र और 16 दिसंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि

ज्योतिषियों की मानें तो मेष राशि के जातक प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। इस राशि के जातकों को दिसंबर के महीने में पार्टनर से अकल्पनीय प्यार मिलने वाला है। शुक्र के राशि परिवर्तन से वैवाहिक मेष राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा। वहीं, लंबे समय से चला आ रहा विवाद भी दूर होगा। इस राशि के जातक रिश्ते को नया आयाम दे सकते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान श्रीगणेश हैं। अतः इस राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। वहीं, शुक्र राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातक के जीवन में प्यार का आगमन होगा शुक्र देव मिथुन राशि के प्रेम भाव को देख रहे हैं। अगर प्रेम प्रसंग में हैं, तो पार्टनर का प्यार मिलेगा। अगर आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं, तो तलाश जल्द पूरी होने वाली है।

Back to top button