आज कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर ‘शिव’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें पंचांग और राहुकाल

आज कार्तिक पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही पूजा, जप-तप और दान किया जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो आज शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह पूर्णिमा तिथि दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक है। इसके पश्चात, मार्गशीर्ष महीना शुरू होगाा। आज बव योग, बालव और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है। इन योग में पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 24 मिनट पर

चंद्रोदय- शाम 05 बजकर 13 मिनट पर

चंद्रास्त- नहीं…

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – 05 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 08 बजकर 07 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 01 बजकर 27 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक

दुष्टमुहूर्त- सुबह 12 बजकर 29 मिनट से 01 बजकर 11 मिनट तक

कंटक- सुबह 08 बजकर 59 मिनट से 09 बजकर 41 मिनट तक

यमघण्ट – सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक

कुलिक- दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

कालवेला या अर्द्धयाम- सुबह 10 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक

यमगण्ड- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 08 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

Back to top button

This will close in 20 seconds