31 मार्च को शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा बंपर लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख सुविधा देने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह जब भी किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह का 07 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश हुआ था और अब 31 मार्च को सुबह 09.29 बजे शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, शुक्र ग्रह का ये गोचर इन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

मेष राशि वालों को होगा लाभ

मेष राशि के जातकों को मार्च के आखिरी में शुभ समय शुरू होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में प्रमोशन भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी मार्च का आखिरी समय लाभदायक हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। किसी रूकी हुए कार्य में सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि की दूर होगी बाधा

शुक्र राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी होगा। काम में आ रही बाधा दूर होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ हो सकता है। किसी कार्य से विदेश दौरा भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button