वास्तु शास्त्र: होली पर दिशाओं के अनुसार चुने रंग, मिलेगा आर्थिक लाभ

दीवाली के बाद होली सनातन धर्म का दूसरा मुख्य त्योहार है। इस साल यह फेस्टिवल 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले इस त्योहार पर भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ज्योतिष के अनुसार होली के त्योहार के दिनों में कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमों का पालन करना बहुत प्रभावी माना जाता है। आइए जानते हैं रंगवाली होली से जुड़े वास्तु नियम क्या हैं ?

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपका घर दक्षिण मुखी है, तो आपको गुलाबी, नारंगी, लाल और बैंगनी रंग से होली खेलना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। आर्थिक लाभ के योग बनते है।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपका घर उत्तरमुखी है, तो आपके लिए होली पर पीला, हरा, नीला और आसमानी रंग शुभ रहेगा। इस रंग से होली खेलने पर आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। वहीं आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होगीं।

3.वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपका घर पश्चिम मुखी है, तो आपको हल्के नीले, सुनहरे या सफेद रंग होली खेली खेलना चाहिए। यह रंग आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा और आपके जीवन में मौजूद सभी समस्याएं दूर करेगा।

4.वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपका घर पूर्व मुखी है, तो ऐसे में घर में होली खेलते समय पीला, लाल, हरा, गुलाबी, नारंगी जैसे गहरे और सकारात्मक रंगों का प्रयोग करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से यश-वैभव में वृद्धि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds