हवन-अनुष्ठान के लिए लेता था टीवी, मोबाइल और गहने, 40 लाख की ठगी करने वाला फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार

रायपुर : घर में भूत-प्रेत का साया है। बड़ा हादसा होने वाला है। ग्रह नक्षत्र सही नहीं चल रहे। इन सब बातों को भय पैदा कर 40 लाख की ठगी करने वाले फर्जी तांत्रिक ब्रह्म दत्त इंगले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित मूलत: नीमगांव नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है। आरोपित प्रार्थी से 15 लाख रुपये लेने रायपुर आया था। फाफाडीह स्थित रायल होटल में रूका था। जहां से उसको गिरफ्तार किया गया।

तंत्र मंत्र करने के लिए टीवी, मोबाइल, गहने और पैसे मांगता था

पूछताछ पर आरोपित ने स्वीकार किया कि वह तंत्र मंत्र के नाम पर प्रार्थी से पैसे वसूले हैं। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसको अनुष्ठान के समय तोड़ने के नाम पर आरोपित ने लिया था। उसके कब्जे से तांत्रिक होने का विजिटिंग कार्ड भी जब्त किया है। आरोपित ने बताया है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है। पुलिस आरोपित के बैंक खाते को फ्रीज करवा रही है। ठगी के पैसे से वह अय्यासी करता था।

फर्जी बाबा ने 4 साल में  की 40 लाख की ठगी

पुरानी बस्ती सीएसपी सुरेश ध्रुप ने बताया कि पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि नीमगांव नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग चार वर्ष पहले रायपुर में ही हुई थी। इंगले ने अपने परिचय तांत्रिक के रूप में दिया था। शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा। घर के सदस्यों के बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर तंत्र-मंत्र से ठीक करने दावा करता था।

धीरे धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े-बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा। इसके बाद फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है कह है प्रार्थी को डराकर-डराकर पैसे मांगता रहा। प्रार्थी ने चार साल में 40 लाख रुपये दे भी दिए। उसे जब इंगेल पर शक हुआ तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का फोन जलाने के लिए मांगा

आरोपित ने अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन मांगा। उसने कहा कि हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल लिए। एक बार टीवी फाइनेंस करवाया। सोने चांदी के गहने ले लिए। प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपये अपने अकाउंट से और दोस्तों परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपित के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा। जब प्रार्थी बात करना बंद किया तो दिन में सौ-सौ बार फ़ोन कर उसे परेशान करता था तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds