पत्नी को भेजता था अश्लील मैसेज, आरोपी पति पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी  के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उसे लेकर अश्लील मैसेज और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बनगांव से आरोपी की गिरफ्तारी की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम विवाह साल 2014 में कोलकाता के निवासी सुमन कुंडू के साथ हुआ था। शादी के शुरुआत में तो सब सही था, लेकिन बाद में दोनों के बीच बात-बात पर विवाद होने लगा। उनके बच्चे को दिल की बीमारी थी, जिसके इलाज को लेकर पति उसके साथ झगड़ा करता था। पीड़िता ने बताया कि वो अपने पैसों से बच्चे का इलाज करवा रही थी। आगे चलकर पैसों की तंगी होने के कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा।

पीड़िता ने बताया कि विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद उस महिला ने परेशान होकर बच्चे को लेकर अपनी मौसी और नानी के यहां गुढ़ियारी आ गई। फिर यहीं रहने लगी। इस दौरान 18 सितंबर से लेकर 28 सितंबर के बीच महिला के पति सुमन कुंडू ने उसे बदनाम करने के लिए उसके फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील कमेंट, गालीगलौज और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजने लगा। वो महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और समाज में उसे बदनाम कर रहा था। वो उसे धमकी भी देता था।

इसके बाद महिला ने पति की शिकायत गुढ़ियाने पुलिस थाने में की। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। साइबर टीम की मदद से आरोपी का लोकेशन बनगांव जिला पश्चिम बंगाल में मिला। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी पति को वहां से गिरफ्तार कर लिया और रायपुर ले आई। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds