लॉगिन

अमेरिका ने H-1B वीजा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में की बदलाव की घोषणा, पुरानी प्रक्रिया में लगातार हो रही गड़बड़ी

World April 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
अमेरिका ने H-1B वीजा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में की बदलाव की घोषणा, पुरानी प्रक्रिया में लगातार हो रही गड़बड़ी

अमेरिका ने H-1B वीजा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में की बदलाव की घोषणा, पुरानी प्रक्रिया में लगातार हो रही गड़बड़ी

वाशिंगटन :  एक अमेरिकी संघीय एजेंसी ने कुछ कंपनियों द्वारा दुरुपयोग और धोखाधड़ी का पता लगाने के बाद H-1B पंजीकरण प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की योजना की घोषणा की है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कुशल विदेशी कर्मचारियों के लिए प्रतिष्ठित वीजा प्रदान करने की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके।

H-1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता के लिए विदेशी कर्मचारियों को रखने की अनुमति देता है। टेक्नोलॉजी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।

गड़बड़ी मिलने पर रद्द कर दी जाती है याचिका

एक बयान में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) ने शुक्रवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 H-1B कैप सीजन के साक्ष्य के आधार पर पहले ही धोखाधड़ी की जांच कर चुका है। साथ ही, जिस याचिका में गड़बड़ी लगी है, उन्हें अस्वीकार और निरस्त कर दिया है। संघीय एजेंसी जो H-1B वीजा प्रदान करने वाली USCIS ने कहा कि यह आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए कानून प्रवर्तन रेफरल शुरू करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

पिछले वर्षों के मुकाबले बढ़ी है पंजीकरण संख्या

इसमें कहा गया, “हम आगामी H-1B आधुनिकीकरण नियम पर काम कर रहे हैं, जो H-1B पंजीकरण प्रणाली में दुरुपयोग और धोखाधड़ी की संभावना को कम करने के लिए, H-1B पंजीकरण प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मदद करेगा।” USCIS ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 H-1B कैप के लिए पंजीकरण अवधि के दौरान, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds