राहुल के बयान पर संसद में हंगामा: राजनाथ बोले- राहुल गांधी ने देश का अपमान किया, गोयल बोले- सदन से माफी मांगें

नई दिल्ली : लंदन में राहुल गांधी के दिए बयान पर लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने एक स्वर में राहुल गांधी पर निशाना साधा। सभी ने मांग उठाई की राहुल गांधी को देशवासियों और सदन से माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया है। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए।

गोयल बोले- राहुल ने भारत और संसद का अपमान किया

राज्यसभा में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं। वह विदेश जाकर शर्मनाक तरीके से भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। उन्होंने भारत और संसद के लोगों का अपमान किया है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और सांसद संसद में बोल सकते हैं। राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने कहा, ‘हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी संसद आएं और देश की जनता और सदन से माफी मांगें’

गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘लंदन में राहुल गांधी ने कहा कि सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। यह लोकसभा का अपमान है। इस बयान पर सदन के स्पीकर को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे लोकतंत्र का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’

हंगामे के चलते दो बजे तक कार्यवाही स्थगित

हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। अब दो बजे फिर से दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds