POLITICS : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “मोदी जी को मारने वाले खुद मर जायेंगे”

रायपुर : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शुक्रवार को रायपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि, मेरी पार्टी आरपीआई छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सपोर्ट कर रही है। इस बार यहां भाजपा और हम मिलकर 11 की 11 सीटें जीतेंगे।

अपने विशिष्ट संवाद अदायगी के लिए पहचाने जाने वाले रामदास आठवले ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि, कांगेस नेताओं को पीएम के खिलाफ गलत नहीं बोलना चाहिए। बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के मोदी पर किए गए कमेंट पर पलटवार करते हुए श्री आठवले ने कहा कि, मोदी जी को मारने वाले खुद मर जायेंगे। पीएम मोदी इतनी जल्दी नहीं मरने वाले। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस खत्म होगी।

साय सरकार ने पूरी की मोदी की गारंटी

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने मोदी की गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि, सीएम  साय से मेरी बातचीत हुई, यहाँ बाबा साहब और बिरसा मुंडा की बड़ी प्रतिमा बने इसकी मांग मैंने सीएम साय से की है। सीएम साय ने इस पर विचार करने की बात कही है। श्री आठवले ने कहा कि, कहीं कोई देश का संविधान नहीं बदलेगा, विपक्ष वाले ऐसा बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी गरीब मुसलमानों को भड़का रहे हैं

श्री आठवले ने कहा- राहुल गाँधी बताएं भारत जोड़ो यात्रा आप करते हैं, तो आप भारत जोड़ते क्यों नहीं? आप गरीब मुसलमानों को भड़का क्यों रहे हैं? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, राहुल गांधी कभी पीएम नही बनेंगे। ममता बनर्जी कभी पीएम नहीं बनेंगी। अरविंद केजरीवाल कभी पीएम नहीं बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds