केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का ऐलान- 2035 तक बनेगा भारत का स्पेस स्टेशन, चांद पर उतरेगा भारतीय

भारत 2035 तक अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करेगा और इसे ‘भारत अंतरिक्ष स्टेशन’ नाम दिया जाएगा। इसके साथ ही भारत 2040 तक एक भारतीय को चांद पर उतारने की योजना भी बना रहा है। इन योजनाओं से भारत की गिनती विश्व के अग्रणी अंतरिक्ष देशों में होगी। यह ऐलान केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया है। वे बुधवार (11 दिसंबर) को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

गगनयान मिशन की तारीख आ गई सामने

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान ​​​​2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के तहत भारत पहली बार 4 अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा में भेजेगा। यह मिशन 3 दिनों का होगा, जिसमें अंतरिक्ष यात्री 400 किमी ऊपर पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे। मिशन के आखिर में अंतरिक्ष यान को सुरक्षित तरीके से समुद्र में उतारा जाएगा। अगर यह मिशन सफल हुआ, तो भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन पूरा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

स्पेस सेक्टर में सुधार और स्टार्ट-अप्स का योगदान

डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय स्पेस सेक्टर में बीते कुछ सालों में बड़े सुधार हुए हैं। 2014 में सिर्फ एक स्पेस स्टार्ट-अप था, जो अब बढ़कर 266 हो गए हैं। भारत ने अब तक 432 विदेशी उपग्रह लॉन्च किए हैं, जिनमें से 397 पिछले 10 साल में लॉन्च किए गए। सरकार ने स्पेस सेक्टर को विकसित करने और निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए IN-SPACe जैसी संस्थाओं की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट प्लेयर्स अब सैटेलाइट मैन्यूफ्रैक्चरिंग और लॉन्च में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारत में स्पेस सेक्टर को मैनेज करने के लिए एक नया कानून तैयार किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में और सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds