तेज़ रफ़्तार दो बाइक में आमने-सामने भिडंत, बुजुर्ग की हुई मौत

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में भिड़त हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग ‘की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इसकी सूचना11 2 की टीम को दी गई । सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कबीरधाम जिले के ग्राम बिझोरी गांव की है। जहां दो बाइकों में आमने – सामने से जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में 60 साल का बुजुर्ग रामकुमार पंद्राम की सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही आशीष मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गया। सके बाद इसकी सूचना 112 की टीम को दी गई । सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds