दो सगी बहनों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म : पड़ोसी ने ही घुमाने के बहाने किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार 

कांकेर : जिले से हैरान कर देने वाला मामला समाने आ रहा है, यहां 2 सगी बहनों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया गया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ मेला दिखाने ले गया और उससे रेप किया। वहीं 11 साल की बच्ची को भी घुमाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ की। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। युवक की दोनों बहनों से अच्छी जमती थी। तीनों में खूब बाते होती थी। इसी विश्वास में लेकर युवक ने वारदात की।

जानकारी के मुताबिक, देवदास उइके (18) पड़ोस में ही रहता था। ऐसे में दो बहनों से उसे उसकी अच्छी बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने वह बहला-फुसलाकर ले जाता और वारदात को अंजाम देता। ऐसा उसने कई बार किया। दोनों बहनों की उम्र 7 और 11 साल की है।

वहीं, 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन देवदास बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। जिसके बाद उसने सुनसान जगह पर उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। नाबालिग की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए, तो वह मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की जानकारी पखांजूर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जब बड़ी बहन पुलिस को आपबीती बता रही थी, तभी छोटी बहन ने अपने साथ हुए दरिंदगी का खुलासा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds