दिनदहाड़े दो लोगो ने की युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : जिले में बुधवार को एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। 2 लोगों ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई है। खून से लथपथ उसकी लाश मिली है। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नावापारा कलां निवासी रामसिंह कंवर (35 वर्ष) सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से सरपंच के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे दो युवकों ने उसे रोका और गाली गलौज करते हुए जमकर विवाद किया। इसके बाद उसे पीटा। फिर हत्या की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाश की और एक आरोपी लखन यादव को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी का नाम निर्मल यादव, लखन यादव है। पूछताछ में अवैध संबंध की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस एक आरोपी से पूछताछ कर रही है। ये भी बताया गया है कि रामसिंह कंवर पेंटर का काम करता था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और पूछताछ के बाद मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। आरोपियों ने मृतक का फोन भी तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds