लॉगिन

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती समेत दो की मौत, तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

Chhattisgarh September 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती समेत दो की मौत, तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती समेत दो की मौत, तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कोलबिरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी।

दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन तलाश में जुटे थे, तभी जंगल की ओर गए लोगों को आज दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों ने एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds