झांसी कचहरी के सामने दो लोगों में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जूतों-चप्पलों से हमला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया

झांसी : जिले की कचहरी के सामने दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना दोपहर की बताई जा रही है, जब किसी मामूली बात पर दोनों युवक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई, और दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर जूते-चप्पलों की बौछार कर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। नवाबाद थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी में से एक जिला कचहरी में अधिवक्ता है, जिसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह घटना और भी चर्चा में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds