सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन : नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराए गए दो पहाड़

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर चल रहे सबसे बड़े आपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिस पहाड़ी कर्रेगुट्टा को हजारों जवानों ने घेर रखा है, उसके बगल में ही मौजूद धोबे की पहाड़ियों पर जवानों ने कब्जा कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आपरेशन शुरू हुए आज 9वां दिन है। 9 वें दिन कर्रेगुट्टा पहाड़ी के करीब ही स्थित धोबे की दो पहाड़ी जो अब तक नक्सलियों के कब्जे में थी, उस पर जवानों ने कब्जा कर लिया है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले नीलम सराय की पहाड़ी पर भी जवानों ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद धोबे की दो पहाड़ियों पर कब्जे को आपरेशन की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

 

हेलीकॉप्टर से पहाड़ियों के टाप पर उतारे गए जवान
मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से धोबे की पहाड़ियों पर उतरा गया। अब केवल कर्रेगुट्टा पहाड़ ही जवानों के निशाने पर है। माना जा रहा है कि, बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही छुपे हुए हैं। इस तरह अब नक्सलियों के कब्जे वाले तीन में से दो पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds