गरियाबंद : सोमवार के दोपहर को गरियाबंद छुरा मुख्यमार्ग में दो मोटरसाइकिल के भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है, जिसे रायपुर रिफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
टना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरहरी निवासी 50 वर्षीय दीनबंधु पिता गुहाराम चक्रधारी सोमवार दोपहर चार बजे अपना कार्य निपटा कर अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहा था,उसी दौरान ग्राम बोरझर निवासी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से गरियाबंद की ओर आ रहा था।उसी दौरान जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर ग्राम नहर गांव के समीप दोनों मोटरसाइकल में आमने सामने भिंडत हो गई,दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची, तब तक किसी निजी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया चुका था।
इस घटना में दीनबंधु की मौत हो गई, वहीं बोर झर निवासी व्यक्ति जिसका मुंह में चोट लगने से जबड़ा टूट गया था, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गया है। घटना में सिटी कोतवाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर मर्ग कायम कायम करते हुए जांच किया जा रहा है।