बाइक पर जा रहे थे दो भाई और एक दोस्त, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, तीनों की मौत

सक्ती : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार 3 युवक थाना हसौद से अपने घर ग्राम भेड़ी कोना मार्ग से जा रहे थे। मृतकों की पहचान शनि चौहान उम्र 25, अनिल चौहान उम्र 21 साल दोनों सगे भाई और होशन दास वैष्णव उम्र 26 साल दोस्त तीनों की मौत हो गई है। तीनों युवक ग्राम रनपोटा के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी अनुसार, शनि चौहान और अनिल चौहान दोनों सगे भाई हैं। उसके साथ में एक युवक होशन दास उन दोनों का दोस्त है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर हसौद आए हुए थे। अनिल चौहान जोकि किसी नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने के मामले में संदेही होने पर पुलिस ने पकड़ा था। रात को थाने में रखने के बाद सुबह जब अनिल चौहान की मां, बड़ा भाई शनि चौहान और दोस्त होशन दास एक बाइक से थाने पहुंचे थे। जिसके बाद सुबह पुलिस वालों ने संदेही अनिल चौहान को छोड़ दिया।

जिसके बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर रनपोटा जाने के लिए निकले थे। तीनों भेड़ीकोना गांव से होते हुए रनपोटा की और जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे तीनों सड़क किनारे एक दूसरे से दूर जा गिरे। दोनों भाईओं को उपचार के लिए मालखरौदा भेजा गया। वहीं होशन दास को डभरा अस्पताल भेजा गया था। अनिल चौहान और शनि चौहान को डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित किया। वहीं डभरा में उपचार के दौरान होशन दास की भी मौत हो गई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हसौद थाना प्रभारी कमल मिश्रा ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आस पास के लोगो से पूछताछ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds