लॉगिन

नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल  

Chhattisgarh September 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल  

नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल  

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने बच्चों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज है. गिरफ्तार एक आरोपी दुर्ग और दूसरा बेमेतरा जिले का रहने वाला है. रायपुर की उरला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है.

जांच में ये बात आई सामने 

भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीप लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित जा रहे अपराधों के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को प्राप्त हुए. पुलिस की जांच में पता चला कि मोबाइल नम्बर 9589221985 का धारक रामावतार कुमार निषाद और मोबाइल नम्बर 9993497319 का धारक मुकेश गर्ग ने अपने-अपने मोबाइल से बालकों का अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया है.

भेजे गए जेल 

ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 346/25 धारा 67 (बी) आई.टी.एक्ट, 347/25 धारा 67 (बी) आई.टी.एक्ट का प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds