CG : दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो बनाकर करता था ब्लैकमेल

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में यह कार्रवाई की है। पहला मामला जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामापुर पुलिस चौकी का है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी जयसिंह चेलक ने एक वर्ष पूर्व पीड़िता का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

इस मामले में पीड़िता ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) (एन) व 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार दूसरा मामला कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी दशरंगपुर का है जहां आरोपी लाला राम सतनामी पिता स्व.समारु सतनामी उम्र 41 निवासी ग्राम पनेका ने महिला के साथ छोड़खानी किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 354 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds