झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने युवक को कुचला, कई घर तोड़े, फसलों को भी किया बर्बाद

कांकेर : कांकेर के पखांजूर इलाके में जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला है। बतादे कि पखांजूर इलाके में पिछले दो दिनों से जंगली हाथी अपने झुंड से भटक गया। अब यह हाथी कई गांव में उत्‍पात मचा रहा है।

दंतैल हाथी रिहायशी इलाकों में घूम-घूमकर मचा रहा उत्‍पात

दरअसल, कांकेर के परलकोट इलाके में बीते तीन दिनों से दंतैल हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया। अब यह दंतैल हाथी आसपास के रिहायशी इलाकों में घूम-घूमकर उत्‍पात मचा रहा है। इतना ही नहीं यह हाथी किसानों के फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। इस दौरान इस हाथी ने कई ग्रामीणों के घरों को भी तोड़ दिया। हाथी के आतंक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं।

युवक बना दंतैल हाथी के उत्‍पात का शिकार

इसी दौरान परलकोट इलाके के पीवी 22 नंबर गांव का रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक इस दंतैल हाथी के आतंक का शिकार हो गया। हाथी ने युवक को कुचलकर मारा डाला। स्‍वजनों को युवक की मौत का पता उस वक्‍त चला जब काफी देर बाद घर नहीं पहुंचा। स्‍वजन जब युवक को ढूंढने परलकोट के जंगली इलाके में गए तो वहां युवक की लाश देख होश उड़ गए। युवक की लाश क्षत-विक्षत स्थिति में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds