पीएम मोदी की जाति को लेकर टीएस सिंहदेव ने मिलाए राहुल गांधी के सुर में सुर! बोले- सीएम बनने के बाद बने ओबीसी या…

अंबिकापुर। देश के प्रधानमंत्री मोदी की जाति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा दिये गए बयान के बाद राजनीति पहले ही तेज हो चुकी है। राहुल गांधी न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश के दौरे पर हैं इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने भी नरेंद्र मोदी के जाति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
टीएस सिंहदेव का कहना है कि उन्हे भी नहीं मालुम कि पीएम जिस समुदाय से आते हैं वह समुदाय ओबीसी उनके सीएम बनने के पहले था या उनके सीएम बनने के बाद बना है। यह तो पता लगाने का विषय है, सिंहदेव ने कहा कि यह बात मुझे दिल्ली में एक जिम्मेदार व्यक्ति ने कही है। ऐसे में टीएस सिंह देव ने एक तरह से राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए फ़िर एक बार जाति के मुद्दे को हवा दे दी है।