सकरेली फाटक के बीचों-बीच तार से लोड ट्रक में लगी आग, बाल बाल बचा ड्राइवर

जांजगीर-चांपा : बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली फाटक के बीचों-बीच तार से लोड ट्रक में आग लग गई. रेल्वे के बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लगी है, वहीं सूचना के बाद बाराद्वार पुलिस की टीम पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाया गया। घटना के बाद घंटी तक एनएच 49 पर घंटों तक जाम लगा रहा, वहीं घटना में ड्राइवर बाल- बाल बचा है।

बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि सकरेली फाटक के पास रेल्वे के बिजली लाइन की चपेट में आने से तार से भरे ट्रक में आग लग गई। घटना रात 11:30 बजे की है, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दमकल की मदद से आग को बुझाया गया है। घटना के बाद घण्टों तक आवागमन बाधित रहा। आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी रात का समय आग लगने से भय का माहौल भी बना रहा। बिजली लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में लगी आग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds