लॉगिन

ट्रैफिक एएसआई पर ट्रक ड्राइवर ने किया जानलेवा हमला, एएसआई के सिर पर आई गंभीर चोटे, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh August 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ट्रैफिक एएसआई पर ट्रक ड्राइवर ने किया जानलेवा हमला, एएसआई के सिर पर आई गंभीर चोटे, आरोपी गिरफ्तार

ट्रैफिक एएसआई पर ट्रक ड्राइवर ने किया जानलेवा हमला, एएसआई के सिर पर आई गंभीर चोटे, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के लिए रूट क्लियर कराने के दौरान कुम्हारी में एक बड़ी घटना हुई। ट्रैफिक एएसआई सुशील पांडेय पर एक ट्रक ड्राइवर ने हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई सुशील पांडेय सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को हटवाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में एएसआई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। एएसआई के सिर पर 8 टाके लगाए गए हैं। फिलहाल, घायल का इलाज जारी है। मामले में एएसआई ने कुम्हारी थाने में आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds