त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, सीएम माणिक साहा भी लड़ेंगे चुनाव
अगरतला : भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के 48 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी।