राफेल के साथ भारतीय वायुसेना की जबरदस्त तैयारी, हिंद महासागर में छह घंटे तक किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र में छह घंटे से ज्यादा समय तक युद्धाभ्यास किया। यह अभियान लॉन्ग रेंज मिशन के लिए था। ऑपरेशन से जुड़े लोगों ने बुधवार को कहा कि जेट विमानों ने पूर्वी सेक्टर के हासीमारा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी और मिशन को अंजाम दिया, जिसमें विभिन्न युद्धाभ्यास और नकली ऑपरेशन शामिल थे इसे पूरा करने के बाद बेस पर वापस लौट आए।
भारतीय वायु सेना ने इस अभ्यास को ऐसे समय में किया है जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। लोगों ने आगे बताया कि चार राफेल जेट द्वारा मिशन ने विभिन्न चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में अपनी परिचालन क्षमताओं और तत्परता का प्रदर्शन किया। ऑपरेशन के दिन का खुलासा किए बिना बताया कि कहा कि यह हाल ही में किया गया था।
रूस से सुखोई जेट आयात किए जाने के बाद 23 साल में राफेल जेट भारत का लड़ाकू विमानों का पहला बड़ा अधिग्रहण है। राफेल जेट कई शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं। वहीं इससे पहले अमेरिका के राजदूत गार्सेटी ने भी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी बात रखी थी और कहा था हिंद-प्रशांत भारत के बिना संभव नहीं।